फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Meeting of Jila Panchayat in Nainital

वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को बनाएंगे श्रेष्ठ और सशक्त प्रदेश : तोलिया

Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 29 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Jila Panchayat in Nainital
भीमताल (नैनीताल)। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति और सशक्त उत्तराखंड बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा।
विज्ञापन

यह बात बुधवार को भीमताल विकास भवन सभागार में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) को दोगुना करने का लक्ष्य को लेकर आयोजित कार्यशाला में कही। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने को कहा। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने विकास संबंधी योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। अपर कार्यकारी अधिकारी सीपीपीजीजी नियोजन विभाग डॉ. मनोज कुमार पंत ने जनपद नैनीताल को एसडीजी रैंक पर प्रथम स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी। कहा कि जनपद स्तर पर ओखलकांडा में चंदन मॉडल के माध्यम से पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्र में जल संरक्षण और वनीकरण पर मॉडल बनाया गया है। जलस्रोतों का संरक्षण और प्लास्टिक के निस्तारण पर चर्चा की गई। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने सतत विकास को लेकर जिले में चलाए गए जन जागरूकता अभियान को लेकर जानकारी दी। नियोजन विभाग के शैलेंद्र ने लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति पर चर्चा की। इस दौरान भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, आशा रानी, अनिल चनौतिया, पीडी चंद्रा फर्त्याल, डॉ. बीके यादव, कमल सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed