फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Meeting of Ex Army in Haldwani

द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय जाबांजों ने जापान को खदेड़ा था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Ex Army in Haldwani
हल्द्वानी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के साथ 8 कुमाऊं रेजिमेंट ने कांगव स्थान पर जापान को पराजित किया था। जापानी सैनिक अपने साथियों के शवों को छोड़कर भाग गए थे। आठ कुमाऊं रेजिमेंट के गौरव सेनानी उसी विजय को हर साल मनाते हैं।
विज्ञापन

आरटीओ रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में आठ कुमाऊं के गौरव सेनानियों ने कांगव दिवस को युद्ध सम्मान दिवस के रूप में मनाया। वक्ताओं ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना युद्ध लड़ रही थी। उस समय ब्रिटिश भारतीय सेना की कमान पूरी तरह अंग्रेज अधिकारियों के हाथों में थी। अरकान की पुरानी राजधानी के पास मेबोन से करीब 70 किमी दूर एक छोटा सा कांगव गांव था। यहां जापानी सेना की एक पोस्ट थी। अंग्रेजों ने 25 इंफेट्री डिवीजन के अंदर एक ब्रिगेड खड़ी की, जिसमें सभी भारतीय सैनिक थे।
विज्ञापन

कमान में बलूच रेजिमेंट की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल एलपी सेन, पंजाब रेजिमेंट की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल एस पी थोराट और 8/19 हैदराबाद रेजिमेंट की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल के एस थिमैय्या को सौंपी गई। कांगव पर 8/19 हैदराबाद रेजिमेंट ने 23 जनवरी 1945 को फतह हासिल की। 6/7 फरवरी 1945 को जापानी सेना ने कांगव पर जवाबी अटैक किया लेकिन हैदराबाद रेजिमेेंट ने जापानी सेना के छक्के छुड़ा दिए। जापानी सेना अपने 25 मारे गए सैनिकों को भी छोड़ कर भाग गई। युद्ध में हैदराबाद रेजिमेंट के तीन जवान वीरगति को प्राप्त हुए। इस युद्ध में हैदराबाद रेजिमेंट को वीरता के पदक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल केएस थिमैय्या, डीएसओ को ब्रिगेडयर के पद पर पदोन्नत किया गया। वे पहले भारतीय ऑफिसर थे, जिन्होंने ब्रिगेड को कमान किया। 7 फरवरी, 8/19 हैदराबाद (अब 8 कुमाऊं) को युद्ध सम्मान दिवस से अलंकृत किया गया।

इस मौके पर मेजर बीएस रौतेला, कैप्टन ललिता प्रसाद पंत, केशर सिंह, बहादुर सिंह, जेडी पंत, कविंदर सिंह, सूबेदार मेजर धन सिंह, सूबेदार मेजर नरेश दुर्गापाल, सूबेदार मेजर राधे नाथ, सूबेदार मेजर जगदीश चंद्र जोशी सहित 8 कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed