{"_id":"5961305f4f1c1b9c208b457d","slug":"meeting-in-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौलापार में 14 महीने में बनेगा कंपोस्ट और सेनेटरी लैंड फिल प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौलापार में 14 महीने में बनेगा कंपोस्ट और सेनेटरी लैंड फिल प्लांट
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। 14 महीने में हल्द्वानी सहित पांच नगर निगम और नगर पंचायत को कूड़े से मुक्ति मिल जाएगी। नौ करोड़ की लागत से गौलापार गौला रोखड़ में चार हेक्टयेर जमीन में कंपोस्ट और सेनेटरी लेंड फिल प्लांट बनाया जाएगा। हल्द्वानी-रुद्रपुर क्लस्टर एसडब्ल्यूएम एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को हल्द्वानी नगर निगम के सभागार में हल्द्वानी-रुद्रपुर क्लस्टर एसडब्लूएम सोसाइटी के एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई। बैठक में देहरादून से आए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप शैल से आए कृष्ण सिंह रौतेला ने कंपोस्ट और सेनेटरी लेंड फिल प्लांट का प्रस्तुतीकरण दिया। इसके बाद कमेटी ने इस पर मोहर लगा दी।
विज्ञापन
यह प्लांट नौ करोड़ की लागत से गौलापार में निगम को आवंटित होने जा रही चार एकड़ जमीन में बनाया जाएगा। इसके बन जाने से हल्द्वानी, रुद्रपुर, लालकुआं, किच्छा और भीमताल का कूड़ा यहां लाया जाएगा। इससे इन शहरों को कूड़े से मुक्ति मिल जाएगी। बैठक में कांपेक्टर के टेंडर डाले गए।
विज्ञापन
इस दौरान चार टेंडर डाले गए। जिनकी टेक्निकल बिट खोली गई। इस बिट पास होने के बाद 14 जुलाई को फाइनेंशियल बिट खोली जाएगी। बैठक में मेयर जोगेंद्र रौतेला, एमएनए हरवीर सिंह, उपनगर आयुक्त नीरज जोशी, प्रदीप कोहली, राजू नबियाल सहित रुद्रपुर, लालकुआं, भीमताल, किच्छा के ईओ और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।