फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Meena, Suman, in the top

दौड़ में मीना, सुमन अव्वल

Fri, 17 Nov 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर Updated Fri, 17 Nov 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Meena, Suman, in the top
ड़ में मीना, सुमन अव्वल - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में अंडर 17 200 मीटर, 100 मीटर दौड़ में ललिता गौड़, 3000 मीटर में मीना, 1500 मीटर में सुमन, 800 मीटर दौड़ में हेमा रौतेला, 400 मीटर में भूपिका जीती। गोलाफेंक में पायल, ऊंचीकूद में प्रियंका, अंडर-17 की 100 मीटर दौड़ में विजय सिंह, 200 मीटर में वैभव आर्या, 400 मीटर में हिमांशु आर्या, 800 मीटर में बबलू, 1500 मीटर में सुनील सिंह, ऊंचीकूद में मो. इरशाद, चक्काफेंक में विशाल रावत, लंबीकूद में बबलू सिंह जीते। बालिका रिले 400 मीटर दौड़ में नीलम, प्रीति, पायल रावत, दीपिका गिरी, बालक रिले 400 मीटर दौड़ में सौरभ, वैभव, शोभित अधिकारी, रोहित जीते। कबड्डी, खोखो के दोनों वर्गों में सांवल्दे , छोई की टीम जीती। चंचल सिंह बसेड़ा, इसरार अंसारी, यशोदा पटवाल, जितेंद्र बिष्ट, जितेंद्र ऐरड़ा, मीनाक्षी हाल्सी निर्णायक रहे।

विज्ञापन


ओखलकांडा में ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
पहाड़पानी (नैनीताल)। खेल महाकुंभ के तहत ओखलकांडा ब्लॉक में अंडर 17 खेलकूद प्रतियोगिता आदर्श रामलीला मैदान नाई में हुई। इसमें नाई, सुनकोट, तुषराड़, ओखलकांडा, कालाआगर, डालकन्या न्याय पंचायतों की टीमों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिनेश त्रिपाठी और संचालन उत्तम सिंह नयाल ने किया। इस दौरान आनंद मेलकानी, पूरन नयाल, हरीश सिंह नयाल, प्रेमा बिष्ट, कुसुम नयाल, प्रेम प्रकाश, गोकुल लोहनी आदि थे। 
विज्ञापन


खिलाड़ी इंदिरा अम्मा कैंटीन का भोजन खाएंगे
कोटाबाग (नैनीताल)। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने बृहस्पतिवार को कोटाबाग में खेल स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ अभिभावकों, शिक्षकों ने दूरदराज के ग्रामीण स्कूलों से ब्लॉक मुख्यालय पहुंच रहे खिलाड़ियों के लिए पानी, भोजन व्यवस्था न होने पर रोष जताया। आयोजन स्थल पर अव्यवस्था की शिकायत की। कहा कि विभिन्न ब्लॉकों में चल रहे खेलों में खिलाड़ियों के लिए पानी, भोजन व्यवस्था न होने से खिलाड़ी पूरी क्षमता नहीं दिखा पा रहे हैं। इस पर सीडीओ प्रकाश चंद्र ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों के लिए इंदिरा अम्मा कैंटीन से भोजन की व्यवस्था करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed