फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MBPG: More than 40 percent seats vacant in postgraduate first semester

एमबीपीजी: स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में 40 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
MBPG: More than 40 percent seats vacant in postgraduate first semester
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में 40 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त हैं। स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोलने की छात्र लगातार मांग कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने छात्र हित में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में 1221 सीटें निर्धारित हैं। इनमें प्रवेश के लिए पूर्व में तीन दिन के लिए समर्थ पोर्टल खोला गया था। इस दौरान 728 प्रवेशार्थी ही प्रवेश ले पाए जबकि 493 सीटें रिक्त पड़ी हैं। कई विषयों में 70 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी का कहना है कि छात्रों के हित को देखते हुए स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोलने के लिए कुमाऊं विवि को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

------
स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटें
विषय निर्धारित सीटें रिक्त सीटें
मनोविज्ञान 88 67
गृहविज्ञान 66 57
हिंदी 88 50
संस्कृत 55 42
अंग्रेजी 88 37
समाजशास्त्र 88 34
रसायनशास्त्र 44 22
वाणिज्य 88 21

स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में सीटें बढ़ाने की मांग
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष सूरज रमोला, संयुक्त सचिव विवेक मिश्रा समेत छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी का कहना है कि छात्रों की मांग पर सीटे बढ़ाने के संबंध में कुमाऊं विवि से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed