फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MBPG college will soon have open basketball court

एमबीपीजी कॉलेज में शीघ्र बनेगा ओपन बास्केटबॉल कोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
MBPG college will soon have open basketball court
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में ओपन बास्केटबॉल कोर्ट बनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को दूसरे खेलकूद की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में खेल मैदान में ओपन बास्केटबॉल कोर्ट बना था। इसका निर्माण तत्कालीन प्राचार्य डॉ. बीएस बिष्ट ने कराया था। कोर्ट पर विद्यार्थी अभ्यास करते थे। लेकिन वर्ष 2017 में तत्कालीन प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने खेल मैदान में ओपन बास्केटबॉल कोर्ट के स्थान पर लालबहादुर शास्त्री सभागार का पुनर्निर्माण करवा दिया था। इस वजह से कई वर्षों से छात्र ओपन बास्केटबॉल नहीं खेल पा रहे है। इधर, पिछले वर्ष राष्ट्रीय प्रत्यायन मूल्यांकन परिषद (नेक) द्वारा कॉलेज के मूल्यांकन निरीक्षण में मानक के अनुसार खेलकूद मैदान न होने की सबसे बड़ी कमी आई थी तथा खेलकूद मैदान समेत कई कमियों के कारण कॉलेज को नेक की टीम ने सभी गतिविधियों का मूल्यांकन करने के बाद सी ग्रेड दिया था। बाद में कॉलेज प्रशासन ने मशक्कत कर बी श्रेणी हासिल की। वहीं, जिस स्थान पर लालबहादुर शास्त्री सभागार पहले बना हुआ था वहां से सभागार हटने पर वह जगह अनुपयोगी पड़ी है। अब यहां ओपन बास्केटबॉल कोर्ट बनाने की योजना है। इसका डिजाइन तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक खेलकूद सुविधाएं मिल सकें, इसके हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलेज परिसर में ओपन बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण कराने के लिए निविदा आमंत्रित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीआर पंत प्रभारी प्राचार्य, एमबीपीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed