{"_id":"57f404964f1c1b9232270d04","slug":"mb-will-enroll-in-college-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" एमबी कालेज में आज होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबी कालेज में आज होंगे नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। कालेज प्रशासन ने इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। कालेज में किसी प्रत्याशी के जुलूस को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, केवल प्रत्याशी के साथ अनुमोदक तथा प्रस्तावक ही कालेज में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
इधर, नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। नैनीताल रोड पर प्रत्याशियों के जुलूस आपस में न भिड़ें, इसके भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीसी पंत ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक चलेगी। नामांकन के लिए प्रत्याशियों को कालेज में मध्य गेट से प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया प्रत्याशी और उसके साथ अनुमोदक व प्रस्तावक ही कालेज में जाएंगे, बाकी समर्थकों को बाहर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्रा) पद के लिए नामांकन गृह विज्ञान बरामदा, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के नामांकन पत्र कक्ष संख्या 74 बरामदा, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए मनोविज्ञान बरामदा, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए भौतिक विज्ञान बरामदा और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए भौतिक विज्ञान बरामदा में नामांकन पत्र दाखिल करने को काउंटर बनाए गए हैं।
प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. पंत, निर्वाचन समिति के सदस्य डा. वाईसी सिंह, डा. डीएस कुंवर के साथ बैठक भी की।
मध्य गेट से वोट डालने आएंगे छात्र
एमबी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के दिन आठ अक्तूबर को समस्त छात्र मध्य गेट से परिचय पत्र के साथ प्रवेश करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया द्वितीय गेट से छात्राएं प्रवेश पा सकेंगी। प्रथम गेट पूर्णतया बंद रहेगा। बिना आईकार्ड के किसी छात्र-छात्रा को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मतपत्र में होगा नोटा का कॉलम
इस बार छात्रसंघ चुनाव में नोटा का इस्तेमाल भी होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. पंत ने बताया कि मतपत्र पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के प्रत्याशियों के नाम के अंत में इनमें से कोई नहीं (नोटा) का कॉलम भी बना होगा।
कालेज के जो छात्र-छात्राएं छात्रसंघ चुनाव को अच्छा नहीं मानते हैं तथा पढ़ाई में व्यवधान होने से तीन माह से परेशान रहे विद्यार्थी नोटा का प्रयोग कर सकते हैं।