फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   May 25 will be the result of high-Inter

25 मई को आएगा हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट

Wed, 18 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Wed, 18 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
शासन से हरी झंडी मिलने के बाद बोर्ड ने रिजल्ट की तिथि घोषित कर दी है। 25 मई को सुबह 11 बजे बोर्ड सभागार में सभापति आरके कुंवर हाईस्कूल और इंटर का परिणाम घोषित करेंगे। इस रिजल्ट को अमर उजाला की वेबसाइट में भी देखा जा सकेगा।  
विज्ञापन

    
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव डा. आरडी शर्मा ने बताया कि शिक्षा सत्र को ध्यान में रखकर बोर्ड की प्राथमिकता जल्द रिजल्ट घोषित करना है। उन्होंने बताया इस वर्ष परीक्षा में 3,02667 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें इंटरमीडिएट में 1,35645 परीक्षार्थी शामिल रहे। जबकि हाईस्कूल में कुल 1,67022 परीक्षार्थियों में से 160127 संस्थागत और 6895 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 9973 परीक्षार्थी कम हुए। इस वर्ष प्रदेश में 13 नये केंद्र बनाए गए। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक हुआ था। 
विज्ञापन


टेलीफोन पर भी मालूम कर सकते हैं रिजल्ट
रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का रिजल्ट पहली बार टेलीफोन पर भी मालूम किया जा सकेगा। बोर्ड सचिव डा. आरडी शर्मा ने बताया रिजल्ट परिषद की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूबीएसई डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन और यूअररिजल्ट डॉट एनआईसी डॉट इन में देख सकते हैं। साथ ही पहली बार परीक्षार्थी आईवीआरएस कि टेलीफोन नंबर 011-24300698 पर भी परीक्षाफल प्राप्त कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed