फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Marriage in Kumaun

शादियां आज से शुरू, महंगाई ने डाला असर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Marriage in Kumaun
Marriage in Kumaun
हल्द्वानी। सहालग आज से शुरू हो गए हैं। इस बार करीब 30 दिन विवाह के शुभ लग्न हैं। सहालग को लेकर कारोबारी उत्साहित तो हैं लेकिन अभी तक उनके पास बुकिंग काफी कम हैं। ऊपर से महंगाई ने भी असर डाला है। विवाह और पूजा सामग्री, आभूषणों के अलावा बैंड बाजे, मेकअप, फोटो और वीडियोग्राफी सहित अन्य क्षेत्रों में महंगाई की मार पड़ी है।
विज्ञापन

महानगर टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि इस सहालग अप्रैल में काफी कम काम आया है। मई-जून की बुकिंग हैं। महंगाई के हिसाब से इस बार विवाह के पूरे इवेंट के खर्चे में 35 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। टेंट में 20 से 25, कैटरिंग के खर्च में 30 से 35 फीसदी का इजाफा हुआ है। लेबर चार्ज भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

25 फीसदी महंगे हुए बर्तन
हल्द्वानी। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस बार नए डिजाइन में बर्तन आए हैं। तांबे और पीतल के अलावा स्टील में लेजर प्रिंट वाले बर्तनों की भी डिमांड बढ़ी है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार बर्तन 25 प्रतिशत महंगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के जेवरों की डिमांड बढ़ी
अग्रवाल ज्वैलर्स के राजेश अग्रवाल बताते हैं कि इस बार लग्न में आभूषणों की डिमांड में कमी देखने को मिल रही है। अभी 24 कैरेट सोने के दाम प्रति दस ग्राम 54500 और चांदी 71 हजार रुपया किलो है। परंपरागत हल्के जेवरों की डिमांड ज्यादा है।
साड़ियां हुईं महंगी
थ्री संस साड़ी विक्रेता सारांश महरोत्रा ने बताया कि इस बार सिल्क की साड़ियों के दामों में पांच से छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चार से पांच हजार की साड़ी अब छह से सात हजार में बिक रही है। लहंगे 4000 से 30000 और लांछा 3000 से लेकर 15000 रुपये तक में उपलब्ध है।
फूल के दाम हुए दोगुने
फूल विक्रेता सियाराम ने बताया कि लोकल फूल कम होता है इसलिए दिल्ली, मुरादाबाद और बरेली से मंगवाए जाते हैं। अधिकतर डिमांड शादी के दिन ही आती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार फूल काफी महंगा हो गया है। पिछली बार 70 से 80 रुपये किलो मिलने वाला गेंदा, इस बार 150 पहुंच गया है। माला के दाम भी 25 रुपये से बढ़कर 50 रुपये तक पहुंच गए हैं।
लग्न ज्यादा हैं, बुकिंग कम है
हल्द्वानी में 35 से 40 बैंडवाले हैं। इस बार काफी लग्न होने के बावजूद काफी कम काम मिल रहा है। हल्द्वानी नैनीताल बैंड सोसायटी अध्यक्ष उसान हुसैन ने बताया है कि फिलहाल कीमत नहीं बढ़ाई गई है। 20 से 25 लोगों की टीम के लिए 15 से 20 हजार रुपये में बुकिंग हो रही है।
इन तिथियों में हैं लग्न
हल्द्वानी। इस बार जुलाई तक करीब 30 दिन विवाह के लग्न हैं। अप्रैल में 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 को शुभ लग्न हैं। अगले माह 2 मई, 3, 9, 10, 11, 12, 18, 20, 21, 26 और 27 मई को विवाह होंगे। जून में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 के बाद 23 जून को लग्न है। जुलाई माह में सात और आठ जुलाई को विवाह होंगे।
घोड़ाखाल मंदिर में भी बुकिंग शुरू
लग्न ज्यादा होने के बावजूद इस बार घोड़ाखाल मंदिर में विवाह की कम बुकिंग हुई है। पुजारी रमेश जोशी ने बताया कि पहले एक ही दिन में 10 से 12 विवाह हो जाते थे लेकिन इस बार अप्रैल में चार और मई में तीन दिन की बुकिंग हैं।

महंगाई के कारण लोगों का बजट भी प्रभावित हुआ है इसलिए कारोबार पर भी असर दिखाई दे रहा है। जबकि पिछले सालों में काम इससे अच्छा रहा था। - नवीन पांडे, संयोजक, विवाह समारोह संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed