{"_id":"679d31c56543e879620a9e57","slug":"marked-people-decorated-the-streets-and-others-created-ruckus-nainital-news-c-8-1-hld1026-504845-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चिह्नित लोगों ने फड़ सजाए तो अन्य ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चिह्नित लोगों ने फड़ सजाए तो अन्य ने किया हंगामा
Sat, 01 Feb 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला प्रशासन की पहल के बाद मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत नगर में विकास कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं। इधर शुक्रवार को चिह्नित और सत्यापन कराने वाले 48 फड़ कारोबारी पालिका के पास फड़ लगाने पहुंचे तो अन्य भी स्थान पाने की होड़ में वहां पहुंच गए। हंगामे के बाद पहले पुलिस फिर जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर आना पड़ा। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने दोटूक कहा कि फड़ कारोबार के लिए स्थान चाहिए तो पहले सत्यापन कराएं। इसके बाद कई फड़ कारोबारी माने तो कुछ कारोबारियों सत्यापन की शर्तों पर आपत्ति जताई। बाद में समझाने पर उक्त फड़ वाले चले गए। संवाद
चिह्नित फड़ वालों को सत्यापन के लिए तीन दिन का समय
नैनीताल। नगर पालिका परिषद ने पंजीकृत फड़ कारोबारियों से अपील की है कि वे तीन फरवरी तक तक अपना सत्यापन करा लें अन्यथा सत्यापन न कराने वाले का नाम सूची में से हटा दिया जाएगा।
पालिका प्रशासन का कहना है की बीती चार दिसंबर को नगरी फेरी समिति की मासिक बैठक में फड़ व्यवसायियों के सत्यापन का निर्णय लिया गया था, जिसकी तिथि 13 दिसंबर तय की गई थी। हाईकोर्ट के चार सितंबर 2018 के आदेश क्रम में चयनित 120 फड़ व्यवसायियों का सत्यापन होना है। इसके सापेक्ष अब तक 50 फड़ व्यवसायियों का सत्यापन हो चुका है। पड़ताल में कुछ फड़ व्यवसायी मौके पर नहीं मिले। सत्यापन से वंचित फड़ व्यवसायियों को अतिरिक्त तीन दिन का अवसर दिया जा रहा है। इसके बाद उनका नाम सूची से हटा दिया जाएगा और उनकी पात्रता निरस्त मानी जाएगी। संवाद