{"_id":"57f2af654f1c1b1b3e26ff35","slug":"manju-including-all-eight-candidates-elected-unopposed-as-president-of-the-fixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर मंजू समेत सभी आठ प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर मंजू समेत सभी आठ प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर मंजू समेत सभी आठ प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के छात्रा संघ चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष समेत आठ पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। एनएसयूआई से अध्यक्ष प्रत्याशी मंजू नेगी, सचिव उदीक्षा सिंह चौधरी समेत सभी आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। निर्वाचन की औपचारिक घोषणा छह अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में छात्रा संघ चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई। अपराह्न ढाई बजे तक चली प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई से मंजू नेगी, उपाध्यक्ष पद पर स्वाति भंडारी, सचिव उदीक्षा सिंह चौधरी, संयुक्त सचिव पारुल जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर खुशबू रस्तोगी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर डिंपल ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
इसके अलावा संकाय प्रतिनिधि विज्ञान के लिए अंजलि शर्मा और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर श्रेया जैन ने नामांकन भरा जबकि कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए कोई प्रत्याशी नहीं आया।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि चार अक्तूबर को साढ़े दस बजे से एक बजे तक नाम वापसी और इसके बाद दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच कर वैधता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि छात्रासंघ के आठ पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी का नामांकन दाखिल होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन होना तय है लेकिन इसकी अधिकृत घोषणा छह अक्तूबर को की जाएगी। प्राचार्य डा. जीएस बिष्ट ने नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन समिति की डा. मधुलिका पाठक, डा. अपराजिता, डा. रितुराज पंत, डा. संध्या गड़कोटी, डा. रेनू रानी बंसल मौजूद रहीं।
इधर, छात्रासंघ चुनाव में मंजू नेगी के निर्विरोध अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ होने पर कालेज में मौजूद निवर्तमान छात्रासंघ की अध्यक्ष मनीषा जोशी समेत अन्य छात्रा नेताओं ने पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया।