फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mandi will open till 2 pm on Saturday, will remain closed on Sunday

मंडी शनिवार को दो बजे तक खुलेगी, रविवार को रहेगी बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mandi will open till 2 pm on Saturday, will remain closed on Sunday
हल्द्वानी। कुमाऊं की सबसे बड़ी हल्द्वानी मंडी इस बार साप्ताहिक बंदी के दिन शनिवार को दोपहर दो बजे तक खुलेगी और रविवार को शासन की गाइड लाइन के अनुसार कोविड कर्फ्यू में पूरी तरह बंद रहेगी। रविवार के दिन अगर कोई आढ़ती कारोबार करता पाया गया और प्रशासन की कार्रवाई होने के लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। इसके अलावा मंडी समिति प्रशासन ने बाहर से सब्जी-फल आदि लेकर आने वाले किसानों से अपील की है कि वे शनिवार को कोई उत्पाद लेकर न आएं तथा शुक्रवार को फल-सब्जी उत्पाद लाकर शनिवार को बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडी समिति कार्यालय में व्यापारियों ने मंडी सचिव के साथ बैठक की। मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव ने बताया कि प्रशासन से वार्ता करने के बाद इस बात पर सहमति बनी है कि साप्ताहिक बंदी के दिन शनिवार को मंडी दो बजे तक खुलेगी और रविवार को पूर्णतया बंद रहेगी। इधर, मर्चेंट एसोसिएशन एवं गल्ला मंडी के व्यापारी नेता विपिन गुप्ता ने बताया कि गल्ला मंडी में खाद्यान्न की लोडिंग-अनलोड़िंग करने की छूट सायं छह बजे तक मंडी प्रशासन द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed