{"_id":"b98760575fc1304b0cec46af736e2ed0","slug":"mallital-cube-and-a-hammer-in-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लीताल बाजार में चले घन और हथौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लीताल बाजार में चले घन और हथौड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला प्र्रशासन की अगुआई में नगर पालिका ने पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन दुकानों के आगे का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। व्यापारियों के अनुरोध पर एक दर्जन को बुधवार तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत दे दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि बारिश के बीच दोपहर तीन बजे संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान और नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में पालिका की टीम मल्लीताल बाजार पहुंची। इस दौरान एसएसआई कैलाश जोशी के नेतृत्व में बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात थी। मल्लीताल बर्तन बाजार से अभियान की शुरुआत हुई। एम चौरसिया की दुकान के नाली पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। अन्य तीन को शटर हटाने आदि की दिक्कत के चलते 24 घंटे की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
इसके बाद संजय नागपाल, मकबूल बेगम, रईस, रोक्सी ड्राइक्लीनर, असगर अली आदि के अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इसके समेत 17 अन्य को बुधवार तक की मियाद दी गई। इस दौरान श्री चौहान की ओर से पालिका अधिकारियों को विभिन्न 50 व्यावसाइयों और अन्य को अतिक्रमण के लिए दिए गए नोटिस के संबंध में जानकारी प्राप्त कर, त्वरित नोटिस देने को कहा।
विज्ञापन
कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास का आरोप, पुतला फूंका
मंगलवार की देर शाम मल्लीताल बाजार में हाईकोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया गया। व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने कहा कि कुछ लोग कोर्ट को गुमराह कर नगर की गलत तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं। जबकि नगर का हर व्यक्ति कोर्ट की भावनाओं व निर्देश का सम्मान करता है। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे लोगों को चिंहित कर बेनकाब कर सामाजिक रूप से बहिष्कृत करने की मांग की है। इस दौरान हाईकोर्ट को गुमराह करने वालों का पुतला भी फूंका गया।