फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahalakshmi puja will be held on 1st November on the day of Swati Nakshatra.

Nainital News: एक नवंबर को स्वाति नक्षत्र के दिन होगा महालक्ष्मी पूजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Mahalakshmi puja will be held on 1st November on the day of Swati Nakshatra.
हल्द्वानी। होली की तरह दीपावली पर्व भी अलग-अलग दिन मनाने पर बहस छिड़ गई है। हालांकि अधिकतर ज्योतिष एक नवंबर को दीपावली पर्व की बात स्वीकार रहे हैं। ज्योतिषों के अनुसार दो दिन प्रदोष व्यापिनी अमावस्या होने पर दूसरे दिन दीपावली पर्व मनाना शास्त्र सम्मत माना गया है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी ने बताया कि दीपावाली पर्व पर स्वाति नक्षत्र का होना अति आवश्यक है और स्वाति नक्षत्र एक नवंबर को पड़ रहा है। ऐसे में महालक्ष्मी पूजन एक नवंबर को ही शास्त्र सम्मत माना जाएगा। उनका कहना है कि उत्तराखंड में जितने भी पंचांग हैं, उन सभी में एक नवंबर को ही दीपोत्सव मनाने का जिक्र है।
विज्ञापन

वहीं हल्दूचौड़ निवासी ज्योतिष त्रिभुवन उप्रेती ने बताया कि कुमाऊं में दीपावली एक नवंबर को होगी, इसमें कोई संकोच या असमंजस की स्थिति नहीं है। कुमाऊं के सर्वश्रेष्ठ पंचांग तारा प्रसाद, दिव्य पंचांग रामनगर और श्री गणेश मार्तंड रामदत्त पंचांग के अनुसार श्री महालक्ष्मी पूजन दीपावली को एक नवंबर को मनाया जाना उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी जानिए
धनतेरस पूजा एवं यम दीपदान मुहूर्त- 29 अक्तूबर की शाम 5:30 से 8:25 बजे तक।
छोटी दीपावली नरक चतुर्दशी-31 अक्तूबर को सूर्योदय से पूर्व शाम 5:13 से शाम 6:24 बजे के बीच।
श्री महालक्ष्मी पूजा मुहूर्त-एक नवंबर को प्रातः काल चौघडिया मुहूर्त 7:53 से शुरू होगा और प्रदोष पूजा मुहूर्त शाम 5:23 से रात्रि 8:20 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed