{"_id":"9c1c085908777aea461a49fbf81d34c6","slug":"lt-will-be-the-teacher-out-of-60-districts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 60 एलटी शिक्षक जाएंगे जिले से बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 एलटी शिक्षक जाएंगे जिले से बाहर
अमर उजाला/ब्यूरो/ हल्द्वानी।
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों में खलबली मची हुई है। असंगत विषयों के 60 एलटी शिक्षकों के जिले में विषय न होने के कारण उन्हें जिले से बाहर के विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षकों के अनिवार्य स्थानांतरण की सूची अब 26 जून को जारी होगी।
विज्ञापन
शासन ने शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया जून में ही हर हाल में पूरी करने की बात कही थी। लेकिन 15 जून तक जारी होने वाली अनिवार्य स्थानांतरण की सूची जारी नहीं हो सकी। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरएल आर्या ने बताया कि शिक्षकों की अनिवार्य स्थानांतरण की सूची 26 जून को जारी होगी।
विज्ञापन
इसके उपरांत सूची में शामिल शिक्षकों की काउंसलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 प्रतिशत सुगम से दुर्गम तथा 10 प्रतिशत दुर्गम से सुगम क्षेत्रों में शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। सीईओ ने बताया कि जिले में एलटी के करीब 150 शिक्षक असंगत विषय के मिले हैं इनमें से 60 एलटी शिक्षक ऐसे हैं जिनके यहां विषय ही रिक्त नहीं है इसलिए इनका समायोजन जिले से बाहर के विद्यालयों में किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समायोजन की प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आरसी पुरोहित ने बताया कि प्राइमरी विद्यालयों में 73 और जूनियर हाईस्कूलों में 120 अध्यापक मानक के विपरीत तैनात मिले हैं। असंगत विषयों एवं मानक से अधिक तैनात इन अध्यापकों का जिले के दूसरे विद्यालयों में रिक्त पदों पर समायोजन की कार्यवाही चल रही है।
इधर, शिक्षा महानिदेशक एवं सचिव ने अनिवार्य स्थानांतरण में भी शिक्षकों की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए हैं।