फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lower Mall Road subsidence problem grew

लोअर माल रोड के धंसने से बढ़ी समस्या

Mon, 27 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Mon, 27 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lower Mall Road subsidence problem grew
खतरा बना नैनीताल का मालरोड - फोटो : अमर उजाला
 लोअर माल रोड की सुरक्षा दीवारें अब धीरे-धीरे खोखली होती जा रही हैं। जिसकी वजह से माल रोड में दरारें पड़ना शुरू हो गई हैं। रविवार को भी शीला होटल के सामने लोअर माल रोड में काफी दरार पड़ने की वजह से लोनिवि में वहां पर सुरक्षा के लिहाज से आधी रोड को वाहनों के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन


वहां विभाग की ओर से लकड़ी के पोल व पत्थर लगा दिए हैं जिससे कोई वाहन दरार वाले हिस्से में न जा सके। दिन में वहां पर विभागीय कर्मियों के साथ ही पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। इधर विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्य को प्राधिकरण की टीम ने कुछ घंटों के लिए रोक दिया। बाद में प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता के बाद दीवार को ठीक कराने का कार्य शुरू हो गया। 
विज्ञापन


माल रोड की सुरक्षा को बनी दीवारें नीचे से खोखली होती जा रही हैं जिसकी वजह से लोअर माल रोड में एचडीएफसी बैंक के समीप तथा अपर माल रोड में पुराने डाकघर के पास में भी दरारें आना शुरू हो गई हैं। इस बीच बीते एक सप्ताह से लोअर माल रोड में शीला होटल के समीप हल्की दरारें पड़ना शुरू हो गई थीं। रविवार को अधिक दरार पड़ने पर विभाग ने हरकत में आते हुए वाहनों की आवाजाहीबंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने खोखली दीवार को ठीक करने का कार्य शुरू किया तो प्राधिकरण ने इस बात को लेकर आपत्ति कर दी कि वह दीवार को तो ठीक करा सकते हैं लेकिन उसके बाहर से कोई कार्य नहीं करायेंगे जिससे नैनी झील पर उसका प्रभाव पड़े। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र पाल कंबोज ने बताया कि मामले की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ ही डीएम व प्राधिकरण के सचिव को भी दे दी गई है।


उन्होंने कहा कि फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से लकड़ी, पोल व पत्थर आदि लगा दिए हैं जिससे प्रभावित क्षेत्र में वाहनों का आवागमन न हो सके। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर मामले को सुलझा लिया जाएगा जिससे वाहनों के आने जाने में परेशानी न हो। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed