फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Loss of three million due to fire in four shops

चार दुकान में आग से तीस लाख का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Loss of three million due to fire in four shops
भीमताल (नैनीताल)। डांठ में पार्किंग से लगी चार दुकानों में शुक्रवार रात आग लगने से लाखों का सामान जल गया। साथ ही बचा सामान भी खराब हो गया। वहीं शनिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने दमकल और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ नुकसान का आंकलन किया। बताया गया कि तीन दुकानदारों को करीब 10-10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही एक दुकान में 1.15 लाख रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट जैन ने बताया कि रिपोर्ट मुख्यमंत्री विवेकादीन कोष को भेजी जाएगी। ताकि दुकानदारों को मुआवजा राशि का भुगतान हो सके। कहा कि भीमताल में फायर स्टेशन के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की रात 8:40 बजे पार्किंग से लगी चार दुकानों में धीरज पांडे की एक, बलजीत सिंह की दो और कृष्णा कुमार के रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। भाजपा नेता दिनेश सांगुड़ी ने दुकानदारों को मुआवजा राशि दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की है। साथ ही डीएम को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक निधि से दुकान बनाने को दिए 1.50 लाख
विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर डीएम से वार्ता कर चारों दुकानदारों को नुकसान का मुआवजा दिलाने को कहा। साथ ही भीमताल में फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए जल्द कार्यवाही करने को कहा। साथ ही नगर पंचायत के ईओ से चारों दुकानों को सही कराने को कहा। कैड़ा ने चारों दुकानों को बनाने के लिए विधायक निधि से 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
फायर स्टेशन नहीं खुलेगा तो करेंगे आंदोलन
भीमताल। चार दुकानों में लगी आग के बाद शनिवार को व्यापारियों ने बैठक कर तय किया कि आग लगने से परेशान दुकानदारों की आर्थिक मदद के लिए व्यापारी चंदा करेंगे। साथ ही कहा कि अगर 21 मार्च तक भीमताल में फायर स्टेशन खोलने को लेकर कार्यवाही नहीं हुई तो व्यापारी 22 मार्च को भीमताल व्यापार बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह गंगोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, पंकज जोशी, मुक्ता खड़का, प्रवीण पटवाल, हिमांशु रौतेला, चंदन नौगाई आदि मौजूद रहे।

मेहरागांव में बनेगा फायर स्टेशन
भीमताल। मेहरागांव के आरएफसी गोदाम के पास स्थित 10 नाली सरकारी जमीन पर फायर स्टेशन खोलने को लेकर अधिकारियों ने भूमि की नापजोख की। कानूनगो राधे सिंह राणा ने बताया कि फायर स्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, समाजसेवी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed