{"_id":"1998e7e77152f1ea837e0595c2c1ced9","slug":"lose-lose-ramnagar-beat-the-hlduchaud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में रामनगर ने हल्दूचौड़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में रामनगर ने हल्दूचौड़ को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खो-खो में रामनगर ने हल्दूचौड़ और कबड्डी में गौलापार ने हल्दूचौड़ को हराकर स्पेशल काम्पोनेंट प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जाति के ओपन बालकों की जिला स्तरीय खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। इससे पूर्व सहायक खेल निदेशक अख्तर अली ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच रामनगर छोई और हल्दूचौड़ के बीच खेला गया। इसमें रामनगर छोई ने हल्दूचौड़ को एक पारी और छह अंक से हराया। दूसरा मैच गौलापार और हिमालया स्कूल के बीच हुआ। इसमें गौलापार ने हिमालया स्कूल को एक पारी तीन अंक से हराया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में कालाढूंगी ने गौलापार को एक पारी आठ अंक से मात दी। फाइनल मैच में रामनगर ने कालाढूंगी को हराया। वहीं कबड्डी के पहले मैच में गौलापार ने हल्दूचौड़ को 20-04 से हराया।
विज्ञापन
दूसरे में रामनगर ने हिमालया स्कूल को 21-10 से मात दी। तीसरे मैच में कालाढूंगी ने रामनगर को 73-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच में राजेंद्र नेगी, जीवन सिंह बिष्ट, नंदी नैलवाल, मनमोहन सिंह, सागर बिष्ट, लक्की, खड़क सिंह और ओमप्रकाश ने निर्णायक की भूमिका निभाई।