फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lockout in MB College again, professors held hostage

एमबी कॉलेज में फिर तालाबंदी, प्राध्यापकों को बंधक बनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Lockout in MB College again, professors held hostage
हल्‍द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में एडमिशन को लेकर गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करते छात्र। अमर
हल्द्वानी। 40 प्रतिशत से अधिक वाले सभी छात्रों को दाखिले के मुद्दे को लेकर छात्रनेताओं ने शनिवार को भी एमबीपीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर अपने ताले लगाकर तालाबंदी कर दी। कॉलेज को खुलने नहीं दिया। महाविद्यालय के मुख्य गेट को खुलवाने की कोशिश करने पर पुलिस से भी धक्कामुक्की हुई। प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को मुख्य गेट से लौटा दिया गया। छात्रों का धरना प्रदर्शन, बवाल सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न 2 बजे तक चला।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह दस बजे से पहले ही छात्र बड़ी संख्या में एमबीपीजी कालेज के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए थे और गेट में अपने ताले डाल दिए। उत्तेजित छात्रों ने मुख्य गेट के सामने धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रभारी प्राचार्य डा. विनय विद्यालंकार ने छात्रों को समझाने की कोशिश की तो उग्र छात्र उनसे ही उलझ गए। बाद में छात्रों ने मध्य गेट को भी बंद करवा दिया।
विज्ञापन

काफी देर तक प्राध्यापक और कर्मचारी इधर उधर टहलते रहे। बाद में छात्रों को जब यह पता लगा कि प्राध्यापक और स्टाफ महाविद्यालय में अंदर किसी तरह पहुंच गए हैं तो उग्र छात्र महाविद्यालय के अंदर पहुंच गए तथा महाविद्यालय के गेटों को अंदर से बंद कर दिया तथा किसी को बाहर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आंदोलित छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य डा. विनय विद्यालंकार को सीटें बढ़ाए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया जिसे प्रभारी प्राचार्य ने कालेज की ओर से संस्तुति पत्र लगाकर कुमाऊं विवि के कुलपति को भेज दिया।
बीएससी में दाखिले ठप
एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी पीसीएम और जेडबीसी ग्रुप में रिक्त सीटों पर दाखिले की शनिवार को अंतिम तिथि थी लेकिन छात्रों के आंदोलन के चलते प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। प्रवेश के लिए आए छात्र-छात्राओं को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, शिक्षाशास्त्र विभाग में चल रहे प्रयोगात्मक परीक्षा को आज आंदोलित छात्रों ने बंद नहीं कराया।
अब एमबी कॉलेज 16 को खुलेगा
एमबीपीजी कॉलेज अब चार दिन के लिए बंद हो गया। प्रभारी प्राचार्य डा. विनय विद्यालंकार ने बताया कि 11 अगस्त को रविवार, 12 अगस्त सोमवार को बकरीद तथा 13 एवं 14 अगस्त को नैक निरीक्षण के दौरान छुट्टियों में भी महाविद्यालय खुलने के एवज में अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को महाविद्यालय में झंडारोहण होगा। 16 अगस्त को महाविद्यालय में पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सके, इसके प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed