फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Loans to farmers without interest

किसानों को बांटा बिना ब्याज का ऋण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
Loans to farmers without interest
भीमताल/गरमपानी/पहाड़पानी (नैनीताल)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय और सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत शनिवार को भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और गरमपानी में किसानों को बिना ब्याज के पांच लाख रुपये तक का ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन

भीमताल ब्लॉक में प्रदेश मंडी समिति अध्यक्ष गजराज बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष संदीप मेहरा ने 218 किसानों को 1.49 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इस दौरान बीडीओ दिनेश दिगारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी तुलसी बुधियाल, सहायक विकास अधिकारी कमला मासीवाल आदि रहे।
विज्ञापन

इधर, रामगढ़ ब्लॉक में 270 लाभार्थियों को 1.56 करोड़ रुपये का ऋण बिना ब्याज के वितरित किया गया। इस दौरान नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी, देवेंद्र सिंह ढैला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओखलकांडा में विधायक राम सिंह कैड़ा, राज्य मंत्री तरुण बंसल और ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने 210 किसानों को 1.27 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदन नगदली, बीडीओ रमेश चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
इधर, खैरना स्थित महिला सभागार में विधायक संजीव आर्य ने 270 लाभार्थियों को 1.70 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। इस दौरान एडीओ हरीश जोशी, अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष पीसी गोरखा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी आदि मौजूद रहे।
धारी में शनिवार को 220 लाभार्थियों को 1.69 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इस दौरान वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, संजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।

कोटाबाग में भी ऋण वितरित किया
कालाढूंगी। कोटाबाग ब्लॉक सभागार भी आयोजित वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम की शुरूआत वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने की। विधायक भगत ने बताया कि राज्य सरकार ने 25 हजार किसानों को 3 लाख रुपये और कृषक समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण का वितरण किया है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वह इस धन का सदुपयोग कर कृषि कार्य एवं व्यावसायिक कार्यों की शुरुआत कर खुद को सक्षम बनाएं। कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का प्रधानमंत्री का जो संकल्प है, उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed