{"_id":"58cc3c6c4f1c1b992132b559","slug":"litigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के पुत्र केे खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी के पुत्र केे खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
malyalam actress case
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। महिला के साथ जिम में मारपीट का वीडियो वायरल होने पर काठगोदाम पुलिस ने जांच के बाद व्यवसायी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना में जिम संचालक की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद उनको घटना की जानकारी मिली। इस मामले में काठगोदाम पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद महिला की तहरीर ली। इसी आधार पर पुलिस ने रामपुर रोड निवासी कत्था फैक्ट्री व्यवसायी के पुत्र बसंत वशिष्ठ के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वीडियो में युवक पिटाई के बाद धमकी देकर लोगों को आतंकित कर रहा था। पूछताछ से पता चला कि आरोपी ने जिम के सुरक्षा गार्डों के साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी दी थी लेकिन गोल्ड जिम के संचालक ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की थी। घटना का आरोपी दो दिन जिम में गया था।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पुलिस के समक्ष अन्य जगहों से भी शिकायतें मिल रही हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी मानसिक रुप से कमजोर है। उसका कानपुर में इलाज चल रहा है लेकिन पुलिस अधिकारियों को परिजनों की बातों पर यकीन नहीं हो रहा है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि मुकदमे की जांच उपनिरीक्षक मनोहर चंद को सौंपी गई है।