फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Life gave up under stress of leaving job in lockdown, one year wife is living in maiden with children

लॉकडाउन में नौकरी छूटने के तनाव में दे दी जान, एक साल पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Life gave up under stress of leaving job in lockdown, one year wife is living in maiden with children
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरनपुर हिम्मतपुर बैजनाथ में एक युवक ने लॉकडाउन में नौकरी जाने के तनाव में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी के एक साल से बच्चों के साथ मायके में है। फांसी लगाने से पहले उसने फोन पर पत्नी से बात भी की थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

37 वर्षीय नरेंद्र सिंह पटवाल पुत्र गंगा सिंह पटवाल गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन के चलते उसकी नौकरी चली गई थी। वह 10 महीने से घर पर ही रह रहा था। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी जानकी अपने दो बच्चों के साथ एक साल से हरियाणा के रोहतक स्थित अपने मायके में रह रही है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार को परिजनों ने बताया कि रविवार को घटना से पहले नरेंद्र ने पत्नी से बातचीत की थी।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। रात नौ बजे मां जब उसके कमरे में गई तो वह पंखे से लटका मिला। मां से चीखने पर बड़े बेटे रमेश पटवाल और परिवार के अन्य लोग भी आ गए। पड़ोसियों के सहयोग से शव को उतारा गया। पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस को सूचना दी। बड़े भाई रमेश पटवाल का कहना था कि नरेंद्र की पत्नी से कोई विवाद नहीं था। नौकरी छूटने के कारण वह तनाव में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed