फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard reached the roof in Tikonia

Nainital News: तिकोनिया में छत पर पहुंचा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Leopard reached the roof in Tikonia
हल्द्वानी। तिकोनिया क्षेत्र में शुक्रवार रात तेंदुआ लोगों की छत पर चहलकदमी करते नजर आया है। इसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त की। शनिवार को जब सीसीटीवी की जांच की गई तो तेंदुआ कई इलाकों में घूमते दिखा है। उधर वन विभाग की टीम को गुलाटी वाली गली में मिट्टी पर तेंदुए के पद चिह्न मिले हैं।
विज्ञापन



कांग्रेस नेता मयंक भट्ट ने बताया कि शुक्रवार रात उनके पड़ोसी ने छत में तेंदुआ देखा। फोन पर कहा कि तुम्हारी छत पर तेंदुआ घूम रहा है, छत पर मत जाना। मयंक भट्ट ने वन विभाग को मामले की सूचना दी। हल्द्वानी रेंज के रेंजर आनंद कुमार ने बताया कि रात में उनकी टीम क्षेत्र में हूटर बजाकर गश्त करते रही लेकिन तेंदुआ नजर नहीं दिया। शनिवार को जब सीसीटीवी देखे गए तो तिकोनिया गुलाटी वाली गली, भट्ट कॉलोनी, राम मंदिर और बमौरी क्षेत्र में तेंदुआ घूमते नजर आया।
विज्ञापन





तेंदुए से हल्द्वानी में दहशत

सीसीटीवी में तेंदुए के कैद होने के बाद से शहरवासियों में दहशत है। बताया जा रहा है कि यह वहीं तेंदुआ है जिसने हाल में शीशमहल गौला रोखड़ के पास एक बच्चे को मार दिया था। दिनभर शहर में तेंदुए की चर्चा रही। सुबह-सुबह घूमने निकले लोग अपने साथ डंडे लेकर चलते दिखाई दिए। शुक्रवार रात की घटना से लोग छत में जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





वन विभाग ने दो टीम की तैनात

वन विभाग ने दो गश्ती दल को तिकोनिया क्षेत्र में तैनात कर दिया है। वन विभाग के अधिकारी मुनादी भी करा रहे हैं। रात के समय गलियों में देखकर चलने, अंधेरे में बाहर न निकलने की मुनादी कर रहे हैं। रेंजर आनंद कुमार ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र बहुत बड़ा है। तेंदुए के छिपने के लिए भी स्थान है। इसलिए लोगों से देखकर बाहर निकलने के लिए कहा जा रहा है।





विधायक सुमित हृदयेश ने वन मंत्री से की बात

तिकोनिया में तेंदुए की दहशत के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने वन मंत्री सुबोध उनियाल और डीएफओ से फोन पर वार्ता की। उन्होंने तेंदुए को जल्द पकड़ने और वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने का अनुरोध किया। विधायक सुमित ने बताया कि वन मंत्री को पूरी घटना से अवगत कराया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि टीम पूरे क्षेत्र में गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed