फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard attacks have not decreased even though their numbers have decreased.

Nainital News: तादाद घटी फिर भी कम नहीं हुए तेंदुए के हमले

Sun, 10 Mar 2024 03:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 10 Mar 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks have not decreased even though their numbers have decreased.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

प्रदेश में तेंदुओं की संख्या घट रही है, लेकिन मानव वन्यजीव संघर्ष में कोई कमी नहीं आई है। बीते तीन साल में प्रदेश में तेंदुओं के हमले में 63 लोगों की मौत हो गई, जबकि 295 लोग जख्मी हो गए। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की भारत में तेंदुओं की स्थिति-2022 रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमलों में इंसानी जान जाने या घायल होने के जो मामले होते हैं, उनमें तीस प्रतिशत घटनाएं तेंदुओं से जुड़ी होती हैं।

मंत्रालय ने तेंदुओं की संख्या के आकलन को लेकर जो रिपोर्ट जारी की थी उसमें राज्य में 187 तेंदुए कम होने का उल्लेख था। राज्य के वन विभाग के अनुसार, घटती संख्या के बाद भी राज्य में 2829 तेंदुए हैं। उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष में सांप काटने से सर्वाधिक मौत होती हैं। वर्ष 2021 से 2023 तक तीन वर्षों में 369 लोगों की मौत हुई। इसके बाद तेंदुए हैं, जो इंसानों की जिंदगी के लिए खतरा बने हुए हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इन्हीं तीन वर्षाें में तेंदुओं के हमलों में 63 लोगों की मौत हुई है, जबकि 295 लोग घायल हुए।
विज्ञापन




मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए हाट स्पॉट चिह्नित कर वहां रेस्क्यू के संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है। अभी जो वनकर्मी हैं, वे सामान्य वानिकी से जुड़े कार्य करते हैं और जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन में भी शामिल हो जाते हैं। कई बार रेस्क्यू ऑपरेशन लंबी अवधि तक चलते हैं, इससे अन्य कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में प्रयास है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए प्रशिक्षित और संबंधित कार्य के लिए दल को रखा जाए। अन्य प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रसन्न पात्रो, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed