फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard again seen in Dangad village, panic among villagers

दांगड़ गांव में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Leopard again seen in Dangad village, panic among villagers
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ग्राम पंचायत चोपड़ा के दांगड़ गांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तीन दिन पहले पांच वर्षीय बच्ची पर हमले के बाद शुक्रवार शाम महिला के सामने से तेंदुए निकल गया। गनीमत रही कि महिला बाल-बाल बच गई। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान जीवन चंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम पुष्पा जीना पत्नी चंदन सिंह घास काटने के लिए जा रही थीं। घर से 50 मीटर आगे ही अचानक तेंदुआ उनके सामने आ गया। महिला के शोर करने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। इससे पहले दोपहर एक बजे के आसपास गांव के निचले हिस्से में भी तेंदुए को देखा गया था। उप रेंज अधिकारी आनंद लाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कहा कि हरीश धामी के साथ अन्य शिकारियों की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सतर्कता बरतने, अकेले बाहर न निकलने और बच्चों पर ध्यान देने की अपील की है। दो महीने में तेंदुआ दो बालिकाओं को निवाला बना चुका है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर तेंदुए को मारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed