{"_id":"68e967fef2e4591d6908e34e","slug":"last-chance-to-take-admission-in-ignou-till-15-october-nainital-news-c-238-1-ntl1003-119240-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 15 अक्तूबर तक इग्नू में प्रवेश का अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 15 अक्तूबर तक इग्नू में प्रवेश का अंतिम मौका
Sat, 11 Oct 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। इग्नू में जुलाई 2025 सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की जा चुकी है। शिक्षार्थियों के प्रवेश के लिए यह अंतिम मौका दिया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि जुलाई 2025 सत्र में प्रवेश के लिए यह अंतिम मौका है। प्रवेश से वंचित www.ignou.ac.in पर जाकर स्टूडेंट सर्विसेज के एडमिशन सेक्शन से प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश की पुष्टि के बाद योग्य छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in/ पर भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुमाऊं विवि डीएसबी परिसर के इग्नू समन्वयक प्रो. ललित तिवारी ने विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि इच्छुक 15 अक्तूबर तक साइट पर जाकर प्रवेश ले लें।
विज्ञापन