फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lantana, which is causing damage to the fields, has become a source of employment

खेतों को नुकसान पहुंचा रही लैंटाना को बनाया रोजगार का जरिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lantana, which is causing damage to the fields, has become a source of employment
हल्द्वानी। लैंटाना जिसे कुमाऊं में कुरी घास के नाम से जाना जाता है, यह घास उपजाऊ जमीन को नुकसान पहुंचाती है। यह घास अपने आसपास किसी भी चीज को पनपने नहीं देती है। इस घास को कोटाबाग की महिला समूहों ने रोजगार से जोड़ दिया है। लैंटाना घास की जड़ों को उखाड़ने के साथ ही महिलाओं ने इसकी आकर्षक टोकरियां बनानी शुरू कर दीं। अब इसके डंठलों और जड़ों में नक्काशी कर इनसे आकर्षक रंगबिरंगी टोकरियां बनाकर बाजार में बेची जा रही हैं। ये टोकरियां बाजार में 300 से 700 रुपये प्रति टोकरी के हिसाब से बिक रही हैं।
विज्ञापन

नाबार्ड के सहयोग से काश्तकार विकास समिति कोटाबाग के पांडे गांव के समूह की महिलाएं लैंटाना की झाड़ियों से सुंदर कलात्मक टोकरियां, फाइल ट्रे, डस्टबिन, छोटे-छोटे स्टैंड बना रही हैं। इन्हें आकर्षक रंगों में रंगकर बाजार में बेचा जा रहा है। काश्तकार विकास समिति की अध्यक्ष माया नेगी ने बताया कि समिति को नाबार्ड की ओर से सहयोग किया जा रहा है। महिलाएं लैंटाना समेत तमाम बेकार पड़ी चीजों से अच्छी चीजों का निर्माण कर रही हैं। लैंटाना की झाड़ियों से विभिन्न तरह की टोकरियां बनाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को एक टोकरी तैयार करने में करीब तीन घंटे लग जाते हैं। लोगों के आर्डर आ रहे हैं और इनकी मांग बढ़ रही है। काश्तकार विकास समिति महिलाओं को प्रोत्साहित और संगठित कर इस व्यवसाय को बड़े स्तर तक ले जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बबीता पंत, महिला समूह अध्यक्ष पांडेगांव, कोटाबाग।
उपजाऊ जमीन के लिए जहर है लैंटाना
25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में यह पौधा बहुत तेजी के साथ फलता-फूलता है। इसकी पत्तियों को मवेशी भी नहीं खाते हैं। बताते हैं कि अंग्रेज अपने बंगलों और कोठियों को सजाने के लिए इसे विदेश से लेकर आए थे। इसके पत्ते कांटेदार होते हैं। रिसर्च में पता चला है कि लैंटाना की पत्तियों से जहर निकलता है जो जमीन को बंजर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed