फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lalkuan railway track submerged in water after heavy rains

Haldwani Rain: भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, लालकुआं रेलवे ट्रैक पानी में डूबा; रेल यातायात बाधित

Mon, 08 Jul 2024 10:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 08 Jul 2024 10:25 AM IST
सार

भारी बारिश के कारण लालकुआं स्टेशन में पानी भर गया है। पानी भरने के कारण लालकुआं से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई।

विज्ञापन
Lalkuan railway track submerged in water after heavy rains
लालकुआं स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के कारण लालकुआं स्टेशन में पानी भर गया है। पानी भरने के कारण लालकुआं से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई। उधर काशीपुर से वाया लालकुआं होते हुए बरेली जाने वाली ट्रेन स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर पहले जंगल में रोक दी गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


उधर लखनऊ से आने वाली ट्रेन को किच्छा में रोका गया। यहीं से ट्रेन को वापस भेजा जाएगा। उधर काशीपुर से इंजन बुलाया गया है। जंगल में खड़ी की गई ट्रेन को इंजन खींचकर काशीपुर ले जाएगा।  मुरादाबाद से आने वाली ट्रेन को रुद्रपुर रोका गया है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: हल्द्वानी में रामपुर रोड पर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, पति की मौत; पत्नी समेत दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुआं के स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया पानी भरने के कारण ट्रैक नहीं दिखाई दे रहे हैं। पटरियाें में घुटनों तक पानी भरा है। पानी सूखने के बाद ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा। तब तक सभी ट्रेन लालकुआं स्टेशन आने से रोकी गई हैं। लालकुआं से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed