फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   All schools and Anganwadi centres closed on September 26 due to heavy rains

नैनीताल में रेड अलर्ट: 26 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Fri, 25 Sep 2026 04:20 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Fri, 25 Sep 2026 04:20 PM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से 26 सितंबर को नैनीताल में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के शैक्षणिक संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
All schools and Anganwadi centres closed on September 26 due to heavy rains
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मौसम विभाग की ओर से 26 सितंबर को नैनीताल जिले में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी शनिवार को बंद रहेंगे।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल की ओर से 25 सितंबर को जारी आदेश में बताया गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के तहत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं, इस आदेश के दायरे से बाहर रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को आदेश का सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed