फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Pushkar Singh Dhami said the public will give its decision on the basis of the BJP report card

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री धामी बोले- भाजपा के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर फैसला देगी जनता

Fri, 25 Sep 2026 08:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 25 Sep 2026 08:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी और जनता आगामी विधानसभा चुनाव में उसके आधार पर फैसला लेगी। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में जाते वक्त पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चुनाव सर्वे को लेकर कहा।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami said the public will give its decision on the basis of the BJP report card
सीएम धामी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी और जनता आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी के आधार पर फैसला लेगी। शुक्रवार को यहां एक निजी संस्थान के कार्यक्रम में जाते वक्त पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे चुनाव सर्वे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सर्वे को आते जाते रहते हैं। कहा कि प्रदेश में चुनाव होना बाकी है, हम जनता के बीच जाकर काम करते रहेंगे।

विज्ञापन

चुनाव आयुक्त को लेकर चल रहे विवाद से जुड़े सवाल पर धामी ने कहा कि सभी दफ्तरों की एक प्रक्रिया होती है और हर एक के अपने अपने मत होते हैं। अंतत: निर्णय सबका होता है। इसमें ऐसा नहीं है कि कोई गलत कर रहा है और कोई अच्छा कर रहा है। अपनी अपनी टिप्पणियां सभी लिखते हैं। सारे विभागों में और सचिवालय में भी हर अधिकारी अपनी टिप्पणी लिखता है। मुख्य सचिव तक जाते जाते उसमें कई सारी टिप्पणी आती हैं और जो सही होता है उसी पर निर्णय होता है।

विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत को लेकर पूछे गए सवाल पर धामी ने कहा कि हरीश रावत सम्मानित नेता हैं। उनका लंबा जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने राज्य और देश के अंदर बहुत काम किया है। अभी वह स्वस्थ होकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धामी मामा ने बच्चों को बांटी चॉकलेट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को यहां एक निजी संस्थान के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। काठगोदाम स्थित नगर निगम इंटर काॅलेज के मैदान पर सीएम धामी का हेलिकॉप्टर उतरा। वहां से उनका काफिला कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुआ। इसी दौरान रास्ते में बच्चों को देख धामी ने काफिले को रुकवा लिया और कार से उतरकर बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर बच्चे इतने उत्साहित हुए कि उन्होंने पुष्कर मामा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसी बीच धामी ने अपनी गाड़ी से चाॅकलेट निकालकर बच्चों को बांटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed