{"_id":"668b6edb658b923b260cfd2c","slug":"one-dead-in-collision-between-two-cars-on-rampur-road-haldwani-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: हल्द्वानी में रामपुर रोड पर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, पति की मौत; पत्नी समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: हल्द्वानी में रामपुर रोड पर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, पति की मौत; पत्नी समेत दो घायल
Mon, 08 Jul 2024 10:15 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:15 AM IST
सार
हल्द्वानी अमर उजाला कार्यालय के पास रामपुर रोड पर देर रात करीब 10 बजे दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घयाल हुए है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी अमर उजाला कार्यालय के पास रामपुर रोड पर देर रात करीब 10 बजे दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग पति की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और दूसरे कार के चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात मूल रूप से बिजनौर और हाल श्रीजी विहार हल्द्वानी निवासी जयपाल (65) पत्नी रश्मि रानी (55) के साथ कार से हल्द्वानी आ रहे थे। उधर एक युवक कार से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। रामपुर रोड पर अमर उजाला कार्यालय के पास दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को सुशीला तिवारी
विज्ञापन
अस्पताल भिजवाया। टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान जयपाल की मौत हो गई, जबकि पत्नी रश्मि का इलाज चल रहा है। दूसरी कार के चालक दीपक निवासी गिल फार्म हल्द्वानी भी गंभीर रूप घायल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय से एंबुलेंस आ जाती तो शायद जयपाल की जान बच सकती थी। देरी एंबुलेंस आने पर घायलों को अस्पताल ले जाने में देरी हुई।
विज्ञापन