फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lakhs stolen from gardener house in broad daylight in haldwani

हल्द्वानी: माली के घर से दिन-दहाड़े ताले काटकर लाखों की चोरी, काम पर गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला घर

Thu, 03 Sep 2026 11:50 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 03 Sep 2026 11:50 PM IST
सार

हल्द्वानी के डहरिया स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सूरज पाल के मकान में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात हुई। चोरों ने उनकी पत्नी और तीन बहुओं के करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। 

विज्ञापन
Lakhs stolen from gardener house in broad daylight in haldwani
हल्द्वानी में चोरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के डहरिया के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सूरज पाल के मकान में दिन-दहाड़े घुसे चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला। उनकी पत्नी और तीन बहुओं के करीब 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोर ले उड़े। मामला एक सितंबर का है लेकिन अब तक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

 

सूरज पाल ने बताया कि वह माली का काम करते हैं। उनका एक बेटा मोबाइल रिपेयरिंग, दूसरा दूध की डेयरी पर काम करता है और तीसरा बेटा दुकान चलाता है। तीनों बहुएं और पत्नी भी काम पर जाती हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य काम पर गए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह खाना खाने के लिए घर पहुंचे तब दरवाजे खुले हुए थे और अंदर कमरों की अलमारियां भी खुली थीं। आसपास सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत बेटों को कॉल करके बुलाया। जांच करने पर पता चला कि घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी तब दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वीडियोग्राफी करके चले गए। बताया कि वह तीन बार टीपीनगर चौकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे लेकिन हर बार यह कह दिया गया कि अभी कांग्रेस का हंगामा चल रहा है बाद में आना। अब तक पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

 

मामले में टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई इसकी जांच की जा रही है। लापरवाही मिलने पर रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed