फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   After dengue and swine flu, scrub typhus hits the scene in haldwani

हल्द्वानी: डेंगू और स्वाइन फ्लू के बाद स्क्रब टाइफस की दस्तक, एसटीएच में 12 मरीज भर्ती; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 05 Sep 2026 11:08 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 05 Sep 2026 11:08 AM IST
सार

कुमाऊं में डेंगू और स्वाइन फ्लू के बाद अब स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल  में स्क्रब टाइफस के 12 मरीज भर्ती हैं, जबकि कुछ संदिग्ध मरीजों का इलाज भी चल रहा है। 

विज्ञापन
After dengue and swine flu, scrub typhus hits the scene in haldwani
स्क्रब टाइफस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कुमाऊं में डेंगू, स्वाइन फ्लू के बाद अब स्क्रब टाइफस ने भी पैर फैला लिए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में स्क्रब टाइफस के लक्षण वाले 12 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा कुछ संदिग्ध मरीजों का भी इलाज चल रहा है। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और नोडल अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कुमाऊं मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों से मरीज जांच के लिए एसटीएच पहुंच रहे हैं। इस समय स्क्रब टाइफस के भी रोगी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्क्रब टाइफस के लक्षण भी डेंगू, मलेरिया से मिलते जुलते हैं। वहीं स्वाइन फ्लू के दो मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन

जानलेवा भी हो सकता है स्क्रब टाइफस
स्क्रब टाइफस संक्रमित कीड़े के काटने से होता है। यह कीड़ा झाड़ियाें या घास में रहता है। सूक्ष्म जीव के रूप में मनुष्य के दिमाग, किडनी समेत शरीर के किसी भी अंग में असर डालना शुरू कर देता है। इसमें तेज बुखार, सिर और शरीर में दर्द के अलावा खांसी-सांस लेने में दिक्कत, भूख कम और अत्यधिक थकान होती है। समय पर इलाज न कराया तो हृदय, किडनी, दिमाग और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर असर पड़ सकता है और मल्टी आर्गन फेल होने की स्थिति में मरीज की मौत भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि लगातार तेज बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल आकर जांच कराना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed