{"_id":"58cedfa74f1c1b2e4a1a14db","slug":"lake-city-club-s-annual-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनाक्षी अध्यक्ष और संगीता बनी सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनाक्षी अध्यक्ष और संगीता बनी सचिव
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
लेक सिटी क्लब का वार्षिक चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के रविवार को हुए वार्षिक चुनावों में सर्वसम्मति से मीनाक्षी कीर्ति अध्यक्ष और संगीता पंत सचिव चुनी गईं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी आभा साह व सह चुनाव प्रभारी कविता त्रिपाठी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर मधुमिता, उप सचिव पद पर ज्योति वर्मा, कोषाध्यक्ष में रानी साह,सांस्कृतिक सचिव पद पर आभा साह, मीडिया प्रभारी के रूप में मीनाक्षी जोशी का चयन किया गया। इसके अलावा क्लब की वरिष्ठ सदस्या हेमा भट्ट को क्लब की संरक्षिका का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
गीता साह, जीवंती भट्ट, वीनिता पांडे, भारती साह, शालनी साह, रेखा पंत, मीनू बुढलाकोटी व कविता त्रिपाठी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति ने कहा कि क्लब सामाजिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक व धार्मिक कार्यों में प्राथमिकता से भागीदारी करेगा। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य स्मिता भाष्कर ने भी क्लब की सदस्यता ग्रहण की। वहां प्रेमा अधिकारी, ज्योति ढौडियाल, सरोज गोस्वामी, विनीता साह, नीतू जोशी आदि थीं। संचालन ज्योति साह ने किया।
विज्ञापन