फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kuwaiti serious about online admission process: Nauiyiyal

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कुविवि गंभीर : नौड़ियाल 

Wed, 24 May 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kuwaiti serious about online admission process: Nauiyiyal
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि विवि को देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शुमार करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इसमें कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन, दोनों परिसरों एवं विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विवि प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसके लिए रुद्रपुर और हल्द्वानी के एक कॉलेज को नोडल एजेंसी बनाया गया है। साथ ही हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी, जो 24 घंटे सेवा देगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को विवि के प्रशासनिक भवन में पत्रकार वार्ता में कुलपति प्रो. नौड़ियाल ने कहा कि वर्तमान में विवि से संबद्ध 47 राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए रुद्रपुर डिग्री कॉलेज को जबकि 54 प्राइवेट कॉलेजों के लिए आम्रपाली संस्थान हल्द्वानी को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए रुड़की विवि के विषय विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। कहा कि विवि के ऑनलाइन होने के बाद विवि भी यूजीसी की रैंकिंग के लिए आवेदन कर सकेगा। वार्ता में फार्मेसी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. महेंद्र राणा और कुलपति के निजी सचिव विधान चौधरी भी मौजूद थे। 


डिजिटलाइजेशन में नहीं आएगी दिक्कत 

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो रही है। वर्तमान में विवि का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है, जो जून के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि कुमाऊं के दूर दराज के कई डिग्री कॉलेज ऐसे हैं, जहां इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए इन क्षेत्रों के जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेजों को लिंक कॉलेज बनाया गया है, जहां से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed