फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two people died after a car collided with a scooter in haldwani

Haldwani: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, उछलकर कुछ दूर जाकर गिरे युवक; अल्मोड़ा निवासी दो की मौत

Tue, 14 May 2024 01:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 May 2024 01:46 PM IST
सार

हल्द्वानी में सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग गाड़ी से दूर जाकर गिरे। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने इलाज के दौरान एसटीएच में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Two people died after a car collided with a scooter in haldwani
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हल्द्वानी में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे मंडी चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग गाड़ी से दूर जाकर गिरे। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने इलाज के दौरान एसटीएच में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाले थे। यहां दोनों होटल में नौकरी कर रहे थे। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- हाईकोर्ट का फैसला: HC ने बरी किए प्रेमी जोड़े के हत्यारोपी, 2014 में चकराता में हुई थी हत्या; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


मूलरूप से अल्मोड़ा बमन सुयाल सेथित बरिया निवासी दीवान सिंह बिष्ट (35) और धारी खत्याड़ी स्थित तलार बाड़ी निवासी अभय बिष्ट (20) हल्द्वानी स्थित एक होटल में नौकरी करते थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात दोनों होटल का ही कुछ सामान लेकर गोरापड़ाव जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान स्कूटी चला रहे दीवान सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अभय बिष्ट ने एसटीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने दोनों शवों को देर रात मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह ही दोनों मृतकों के परिजन हल्द्वानी पहुंचे। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि टक्कर मारने वाले कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी तरह की कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गई है। लिखित शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed