फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon general manager of the water body passes away from a heart attack

हार्टअटैक से जलसंस्थान के कुमाऊं महाप्रबंधक का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kumaon general manager of the water body passes away from a heart attack
जलसंस्थान के कुमाऊं महाप्रबंधक डीके मिश्रा की फाइल फोटो। - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। उत्तराखंड कुमाऊं मंडल जलसंस्थान के महाप्रबंधक डीके मिश्रा का रविवार सुबह हार्टअटैक से निधन हो गया। मूलरूप से ऊधमसिंह नगर के किच्छा निवासी डीके मिश्रा भीमताल स्थित जलसंस्थान कार्यालय में जीएम के पद पर तैनात थे। वह भवाली में किराए के मकान में रहते थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह उन्होंने मकान मालिक और घर में काम करने वाले युवक को सीने में दर्द होने की बात कही। इसके बाद एक फार्मासिस्ट को दिखाने पर पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य है, लेकिन लगातार सीने में दर्द होने पर उन्हें सीएचसी भवाली ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने कार में दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने भी उनकी मौत की पुष्टि की। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

बेटा किच्छा में व्यापारी, जबकि दोनों बेटियां विदेश में नौकरी करतीं हैं। जलसंस्थान के अधिकारियों ने बताया कि डीके मिश्रा 30 जून को रिटायर होने वाले थे। वह बेहद सरल और मृदुभाषी थे। बुधवार और बृहस्पतिवार को वह कार्यालय भी आए थे। नैनीताल ईई संतोष उपाध्याय, हल्द्वानी ईई विशाल सक्सेना, एई बीसी पाल ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed