फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   KRC's Sanjay Tanwar won the half marathon

हरियाणा गुड़गांव के संजय तंवर ने जीती 11वीं 21 किमी हाफ मेराथन

Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
KRC's Sanjay Tanwar won the half marathon
21 किमी की 11वीं माउंटेन मैराथन कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत के संजय तंवर ने जीती। 21 किमी के महिला वर्ग में अल्मोड़ा की एकता, 50 से 60 वर्ष की उम्र में चरन सिंह और 60 वर्ष से ऊपर में शिवेंद्र सिंह अव्वल रहे। इस दौरान मल्लीताल पंत पार्क समेत नगर में खेल गांव जैसा माहौल रहा। धावक, आयोजक और सहयोगी ट्रेक सूट और टी शर्ट पहने कार्यक्रम में सक्रिय रहे।
विज्ञापन

मैराथन का आयोजन रन टु लिव संस्था की ओर से किया गया था। रविवार सुबह 7 बजे डीएसए मैदान से मैराथन की शुरुआत हुई। सिने अभिनेता हेमंत पांडे, विधायक सरिता आर्या, ओलंपियन मनीष रावत ने झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। केआरसी रानीखेत में प्रशिक्षण ले रहे गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी संजय तंवर ने एक घंटा 22 मिनट 34 सेकेंड में 21 किमी की दौड़ पूरी की। उन्हें विजेता घोषित किया गया। दूसरे नंबर पर रहे मुनस्यारी पिथौरागढ़ के प्रवीण सिंह ने एक घंटा 22 मिनट 54 सेकेंड, जबकि तीसरे नंबर पर रहे बागपत (यूपी) के शिवा कुंडू ने एक घंटा 25 मिनट 28 सेकेंड में दौड़ पूरी की। वीरेंद्र कुमार चौथे और राघव शर्मा पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिलाओं में अल्मोड़ा मूल की एकता ने एक घंटा 36 मिनट 15 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला, मुजफ्फरनगर अर्पिता सैनी ने 1.36.53 में दूसरा तथा स्नेहल बिष्ट ने 1.42.28 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रूबी कश्यप चौथे और मनीषा पांचवें स्थान पर रहीं। 50 से 60 वर्ष आयुवर्ग में चरन सिंह एक घंटा 45 मिनट 35 सेकेंड, कैलाश महरा 2.18.38 और नवीन चंद्रा 2.21.41, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शिवेंद्र सिंह 2.23.50, अशोक कुमार शर्मा 2.29.27 तथा जीसीएस बिष्ट 2.09.43 समयावधि के साथ क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को सायं को आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..ये मौजूद रहेे
-जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ संदीप तिवारी, एडीएम अशोक जोशी, एएसपी जगदीश चंद्रा, एसडीएम राहुल साह, समाज कल्याण अधिकारी मो.चांद, आयोजक संस्था प्रमुख अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी, ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, हरीश पांडे समेत विनोद पंत, मनीष जोशी, धर्मेंद्र भाकुनी, भानू साह, इंतखाब, भूपाल नयाल, वीरेंद्र ह्यांकी, हिमांशु जोशी, महेश बिष्ट, आलोक साह, विनय त्रिपाठी, महेश राम, सतीश, रोहित बिष्ट, रविकांत राजू, मनीष राणा, सीएस बर्गली, किशोर गुणवंत, हरीश नयाल आदि रहे।
इन्होंने जीती 10 किमी की दौड़
-माउंटेन मैराथन के तहत हुई 10 किमी की दौड़ के पुरुष वर्ग में सतीश अव्वल रहे जिन्होंने 39 मिनट 17 सेकेंड में दौड़ पूरी की जबकि महिला वर्ग में माया कुमारी ने 48 मिनट 09 सैकेंड में दौड़ पूरी की। 50 वर्ष से अधिक में कुतुबुद्दीन ने 39 मिनट 17 सेकेंड में दौड़ पूरी की। पुरुष वर्ग में मनीष मलारा दूसरे व विपिन जोशी तीसरे स्थान पर रहे जबकि महिला वर्ग में तानु शर्मा दूसरे और राधा भट्ट तीसरे स्थान पर रहीं। 50 वर्ष से ऊपर में मोहम्मद उस्मान दूसरे व महेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
ये रहे 5 किमी के विजेता
-माउंटेन मैराथन के तहत हुई पांच किमी की दौड़ के विद्यालय बालक वर्ग में पुष्कर चंद्रा पहले, नितिन बिष्ट दूसरे, प्रियांशु कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय बालिका वर्ग में अशरफ पहले, आशा दूसरे तथा खुशी बिष्ट तीसरे स्थान पर रहीं। ओपन टु आल वर्ग में चंचल सिंह पहले, प्रकाश दूसरे और नक्षत्र पडियार तीसरे स्थान पर रहे।

रन फॉर फन रही आकर्षण
-प्रतियोगिता के अंत में रन फॉर फन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें नन्हें बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्ग सभी ने भागीदारी की। प्रतियोगिता के बाद 10 प्रतिभागियों को लकी ड्रा के माध्यम से विजेता घोषित किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार माइक्रोवेव ओवन समेत अन्य 11 लोगों को पुरस्कार दिए गए।
28एनटीएल08पी की फोटो लाइन-सिने अभिनेता हेमंत पांडे, ओलंपियन मनीष रावत, विधायक सरिता आर्या ने झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।
28एनटीएल09 की फोटो लाइन-मुख्य मंच में माउंटेन मैराथन के दौरान उपस्थित जिलधिकारी धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed