{"_id":"5743534c4f1c1b6127690759","slug":"klatt-made-partha-state-topper-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट में नैनीताल का पार्थ बना प्रदेश टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लैट में नैनीताल का पार्थ बना प्रदेश टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Tue, 24 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल/देहरादून। विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में नैनीताल के पार्थ उपाध्याय ने ऑल इंडिया स्तर पर 50वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में दून के अवि चौकियाल ऑल इंडिया 79वीं रैंक हासिल की है। हालांकि इस साल हाई कटऑफ से प्रदेश के कई युवाओं को झटका लगा है।
विज्ञापन
क्लैट का आयोजन राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ ने आठ मई को देशभर में किया। रविवार की देर रात क्लैट का रिजल्ट जारी हो गया। प्रदेश में पार्थ उपाध्याय ने 50वीं रैंक तो अवि चौकियाल ने परीक्षा में 199 में से 169 अंक हासिल करके ऑल इंडिया 79वीं रैंक हासिल की है। दून की कृतिका डोभाल ने परीक्षा में 151.5 अंकों के साथ ऑल इंडिया 287वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
आर्यन त्यागी ने परीक्षा में 150.25 अंकों के साथ 347वीं रैंक हासिल की। प्रदेश के कई और युवाओं ने इस साल परीक्षा में कामयाबी हासिल की। हल्द्वानी की राशि अग्रवाल ने 2200वीं रैंक तथा नैनीताल की स्नेहलता चतुर्वेदी ने 2500वीं रैंक हासिल की है। इस साल हार्ड इवेल्यूएशन की वजह से कोई भी प्रदेश का युवा टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया।
विज्ञापन
कॅरियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल ने बताया कि पेपर आसान होने की वजह से कटऑफ बेहद ऊंची गई है। इस वजह से अच्छे स्कोर करने के बावजूद छात्र रैंक में पिछड़ गए। कॅरियर लांचर हल्द्वानी से तैयारी कर सफलता हासिल करने वाले प्रदेश टॉपर पार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय कॅरियर लांचर के निदेशक दीक्षित मिश्रा और पिता सीनियर एडवोकेट रमेश चंद्र उपाध्याय को दिया है।