फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Khairna Barrage proposal sent afresh

Nainital News: नए सिरे से भेजा खैरना बैराज का प्रस्ताव

Sun, 01 Jun 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 01 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Khairna Barrage proposal sent afresh
नैनीताल। खैरना बैराज के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग ने नए सिरे से प्रस्ताव भेज दिया है। पहले सिंचाई अनुसंधान संस्थान (आरआईआर) को इसका प्रस्ताव तैयार करना था। अब सिंचाई विभाग ने इसकी डीपीआर तैयार की है। इसमें लागत में कमी आई है। इसके निर्माण से नैनीताल, भवाली और अल्मोड़ा के कई गांवों के लोगों की पेयजल की दिक्कत दूर होगी।
विज्ञापन

सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की ने वर्ष 2021-2022 में कोसी नदी पर खैरना बैराज के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। पहले इस पर 261 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान था। बाद में शासन ने इसका रिवाइज प्रस्ताव तैयार करने को कहा। सिंचाई विभाग ने इसके लिए सिंचाई अनुसंधान संस्थान को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से विभाग को ही प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। अब सिंचाई विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाया है। करीब 249 करोड़ की डीपीआर तैयार कर विभाग के मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
खैरना बैराज का नया प्रस्ताव भेज दिया गया है। नए प्रस्ताव के अनुसार इसकी लागत में कुछ कमी आई है। विभाग के मुख्यालय से इसमें कुछ जानकारी मांगी गई है, इसे जल्द भेजा जाएगा। - बृजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed