फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kathgodam station received awards for cleanliness

सफाई के लिए काठगोदाम स्टेशन को मिला पुरस्कार

Thu, 24 Nov 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 24 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kathgodam station received awards for cleanliness
भारतीय रेल - फोटो : PTI

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान आरक्षण कराने आये लोगों और यात्रियों से बातचीत कर फीड बैक लिया। निरीक्षण के दौरान काठगोदाम स्टेशन को सफाई और व्यवस्था बेहतर मिलने पर 25 हजार का पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान जीएम मिश्र ने बताया कि आने वाले समय में कोहरा बढ़ेगा। ऐसे में  संरक्षा के लिए कई कदम उठाये गए हैं। मसलन ट्रेन के पीछे वाली बोगी की टेल लाइट में फ्लैशर लगाया गया है, जो दूर से चमकेगा।
विज्ञापन


इसी तरह ड्राइवर को खास डिवाइस दिया गया है, जो सिग्नल कितनी दूरी पर है उसको बताता रहेगा। रेलवे ट्रैक पर सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। रेल सुविधाओं के बारे में कहना था कि लालकुआं और हल्द्वानी पर रेलवे का फोकस है। इन दोनों जगह से नई योजना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठगोदाम-बरेली के लिए डीएमयू चलने में करीब दो साल का समय और लगेगा। इससे पूर्व जीएम ने आरक्षण केंद्र, काठगोदाम स्टेशन परिसर का निरीक्षण करने के बाद कई सुधार और बदलाव करने का निर्देश दिया।

आरक्षण केंद्र में एटीवीएम मशीन के पास फैसीलेटर न होने, एलईडी के बंद होने पर नाराजगी भी जताई। इस दौरान डीआरएम, सीनियर डीसीएम समेत आलाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed