फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kanta illuminate the world, has 42 people

42 लोगों की दुनिया रोशन कर चुकी हैं कांता

Sun, 31 Jul 2016 11:47 PM IST
निशांत खनी, हल्द्वानी।
निशांत खनी, हल्द्वानी। Updated Sun, 31 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kanta illuminate the world, has 42 people
कांता ‌व‌िनायक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांता विनायक किसी परिचय की मोहताज नहीं है। कांता विनायक के प्रयासों से 42 दृष्टिहीन लोगों की दुनिया रोशन हो चुकी है। नेत्रदान के लिए कांता विनायक ने खुद के परिवार से शुरुआत की। उनके जुनून के चलते सैकड़ों लोग उनकी मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं। रविवार को जेठ रवि कुमार विनायक (78) के आकस्मिक निधन होने पर कांता ने धार्मिक रीति रिवाजों को दरकिनार कर जेठ की आंखें मेडिकल कालेज में सुरक्षित करवाई। 
विज्ञापन


कांता विनायक नेशनल एसोसिएशन फार ब्लाइंड (नैब) की उपाध्यक्ष हैं। गौलापार स्थित नैब संस्था दृष्टिहीन बच्चों के लिए काम करती है। संस्था की मदद से उत्तराखंड के दूर दराज गांवों के दर्जनों दृष्टिहीन बच्चे हल्द्वानी के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। नैब के दृष्टिहीन बच्चों को देखकर ही कांता विनायक ने नेत्रदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की मुहिम चलाई। शुरुआत खुद से और परिवार के सदस्यों से की। परिवार के सभी सदस्यों का नेत्रदान फार्म भरवाने के बाद हल्द्वानी एवं आसपास में नेत्रदान जागरूकता अभियान चलाया। उनकी इस मुहिम में सैकड़ों लोग जुड़ते गए।
विज्ञापन


कांता विनायक के प्रयासों से ही 21 लोगों के मरणोपरांत उनकी आंखें मेडिकल कालेज में सुरक्षित की गई। जिससे 42 दृष्टिहीन लोगों की दुनिया रोशन हो गई। कांता विनायक ने खुद अपने पति स्व. वीरेंद्र कुमार विनायक की आंखों को उनके मरणोपरांत दान कराया। पति वीरेंद्र कुमार का 10 जून 2016 को निधन हो गया था। रविवार को कांता विनायक ने अपने जेठ रवि कुमार विनायक की आंखों को भी मरणोपरांत प्रिजर्व कराया। रवि कुमार का रविवार सुबह तीन बजे निधन हो गया। कांता विनायक ने मेडिकल कालेज के नेत्ररोग के विभागाध्यक्ष डा. केएस तितियाल के सहयोग से जेठ के कार्निया को प्रिजर्व कराया। इस पुनीत कार्य में मेडिकल कालेज के डा. प्रवीण और डा. कल्पना ने अपना सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आई बैंक स्थापना के लिए चला रहे मुहिम
नैब के संस्थापक श्याम धनिक, डा. संतोष मिश्रा और डीएस नेगी भी कांता विनायक की मुहिम का हिस्सा हैं। ये सभी लोग हल्द्वानी में नेत्र बैंक की स्थापना के लिए शासन स्तर पर कई बार पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन बजट की कमी से सुशीला तिवारी अस्पताल में आई बैंक अस्तित्व में नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed