{"_id":"6aac483344c589a82f0ef185","slug":"kaladhungi-dominates-in-kho-kho-and-kabaddi-nainital-news-c-418-1-kdg1001-10334-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खो-खो और कबड्डी में कालाढूंगी का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खो-खो और कबड्डी में कालाढूंगी का दबदबा
Fri, 18 Sep 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। खेल महाकुंभ के दूसरे दिन विधायक बंशीधर भगत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया, जिसमें कालाढूंगी के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।
खो-खो के अंडर-19 बालक और बालिका दोनों वर्गों में कालाढूंगी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। गुन्नीपुर जीवानंद दूसरे और गिनती गांव की टीम तीसरे स्थान पर रही।
कबड्डी के बालक वर्ग में कालाढूंगी प्रथम, गुन्नीपुर जीवानंद द्वितीय और वीरपुर तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में गुन्नीपुर जीवानंद ने बाजी मारी, जबकि वीरपुर दूसरे और अमगढ़ी तीसरे स्थान पर रहा। वालीबाल प्रतियोगिता में व्हाइट हॉल लामाचौड़ विजेता बनी, बेलपोखरा उपविजेता रही और हेरिटेज स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इस माैके पर राजेंद्र सिंह नेगी, मनमोहन बसेड़ा, राजेश बिष्ट और तनुजा आर्य आदि माैजूद रहीं।