{"_id":"69dd48d962aa0067970834e4","slug":"kaccha-bypass-ready-from-zoo-to-bhawali-road-nainital-news-c-238-1-shld1020-124795-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जू से भवाली रोड तक कच्चा बाईपास तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जू से भवाली रोड तक कच्चा बाईपास तैयार
Tue, 14 Apr 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जू से भवाली रोड तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा कच्चा बाईपास मार्ग तैयार किया है। 56 लाख से तैयार मार्ग से लोगों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
यह मार्ग पहले केवल पैदल आवागमन के लिए था। अब वाहनों के लिए भी खुल गया है। विभाग का मानना है कि इससे मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा। हालांकि, कच्चा होने और रेलिंग न होने के कारण यह मार्ग फिलहाल सुरक्षित नहीं है। इससे पहाड़ी क्षेत्र में हादसे की आशंका बनी हुई है। अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि सड़क किनारे रेलिंग और आरसीसी के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। यह प्रस्ताव जल्द ही जिलाधिकारी को भेजा जाएगा ताकि कार्य शुरू हो सके।