फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jyoti became dandiya queen

Nainital News: ज्योति बनीं डांडिया क्वीन

Sun, 22 Oct 2023 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 22 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Jyoti became dandiya queen
नैनीताल स्थित डीएसए मैदान में डांडिया नृत्य करती महिलाएं। संवाद
नैनीताल। नगर के डीएसए मैदान में शुक्रवार की रात सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी और लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित हैप्पी होम डांडिया नाइट की धूम रही। प्रतियोगिता में 500 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। ज्योति भट्ट को डांडिया क्वीन के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष अमिता लोहनी, हैप्पी सिंह अटवाल ने संयुक्त रूप से किया। डांडिया नाइट प्रतियोगिता शाम छह बजे से रात दस बजे तक चली।
विज्ञापन

मां शेरावाली.. और पंखिड़ा ओ पंखिड़ा आदि गीतों पर कंचन जोशी, रानी शाह, टुसि साह, ज्योति ढोंडियाल, गीता साह, सविता कुलौरा, लीला राज, सीमा सेठ, सरिता त्रिपाठी आदि ने नृत्य किया। कोरियोग्राफर कनिका रावत रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, क्लब अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी, हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, जीवंती भट्ट, विनीत पांडे, मीनाक्षी कीर्ति, आभा शाह, संगीता श्रीवास्तव, रेखा पंत, रेखा जोशी आदि मौजूद रहीं।

45 प्रतिभागी पुरस्कृत
- इसमें ज्योति भट्ट को डांडिया क्वीन, जबकि सब जूनियर में नंदा देवी साह और जूनियर वर्ग में अदिति रावत विजेता रही। बेस्ट ड्रेस का किताब मीनाक्षी को दिया गया। इसमें संस्कृति पांडे दूसरे नंबर पर रहीं। साक्षी शर्मा, दुर्गांसा जैन, स्तुति बोरा, रश्मि शिरोला, वर्तिका भट्ट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विभिन्न वर्गों में 45 पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed