फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for the famous litchi of Ramnagar has started coming from many states.

Uttarakhand: जल्द बाहरी राज्यों में अपनी मिठास घोलेगी रामनगर की लीची, 900 हेक्टेयर भूमि पर होती है पैदावार

Wed, 28 May 2025 01:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Updated Wed, 28 May 2025 01:47 PM IST
सार

कई राज्यों से रामनगर की प्रसिद्ध लीची की डिमांड आने लगी है। जून माह के पहले सप्ताह से अन्य राज्यों के लिए लीची रवाना हो जाएगी।

विज्ञापन
Demand for the famous litchi of Ramnagar has started coming from many states.
लीची

विस्तार

दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों से रामनगर की प्रसिद्ध लीची की डिमांड आने लगी है। जून माह के पहले सप्ताह से अन्य राज्यों के लिए लीची रवाना हो जाएगी। रामनगर में 850 हेक्टेयर में आम व 900 हेक्टेयर भूमि पर लीची की पैदावार की होती है। बढ़े साइज व मीठे स्वाद के लिए रामनगर की लीची अन्य राज्यों में भी फेमस है। रामनगर में एक सप्ताह पूर्व से लीची तोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। बाजारों में भी लीची भी पहुंच गई है। काश्तकारों ने जून माह के पहले सप्ताह से अन्य राज्यों के लिए लीची की तुड़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


ओलों से लीची को नुकसान
बीते दिनों रामनगर क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों के काश्तकारों को बढ़ा नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के चलते कई काश्तकारों का लीची में दाग आने, दाना फटने जैसा नुकसान हुआ है। वहीं उद्यान विभाग ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


20 एकड़ बगीचे में पिछले साल 60 टन लीची हुआ था। इस साल 20 फीसदी तक फायदा होने की उम्मीद है। लीची के लिए अन्य राज्यों के काश्तकार संपर्क कर रहे हैं। एक जून से लीची अन्य राज्यों को भेजी जाएगी। - श्वेतांशु चतुर्वेदी, काश्तकार, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात एकड़ में लीची पककर तैयार हो गई है। जून माह के पहले सप्ताह तक लीची अन्य राज्यों के लिए भेजी जाएगी।
- पृथ्वी पाल, काश्तकार, रामनगर।

लीची का स्वाद अभी थोड़ा खट्टा है। जून माह तक लीची पूरी तरह तैयार हो जाएगी। बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से लीची को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
- एएस परवाल, प्रभारी, उद्यान विभाग रामनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed