फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   JP President Bella and Vice President Anand declared elected unopposed

जिपं अध्यक्ष बेला व उपाध्यक्ष आनंद निर्विरोध निर्वाचित घोषित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
JP President Bella and Vice President Anand declared elected unopposed
नैनीताल जिला पंचायत दफ्तर में सीडीओ विनीत कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया व उपाध्यक्ष ? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिले के सहायक निर्वाचन अधिकारी और सीडीओ विनीत कुमार ने सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया और उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधियों को जिला पंचायत सभागार में निर्वाचन संबंधी प्रमाणपत्र प्राप्त दिए गए। मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा से बेला तोलिया और उपाध्यक्ष पर आनंद सिंह दरम्वाल ने ही नामांकन कराया था।
विज्ञापन

एक-एक नामांकन होने से शनिवार को ही दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया था, लेकिन तब इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। सोमवार को नाम वापसी का दिन था, लेकिन किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर बेला तोलिया और उपाध्यक्ष पद पर आनंद सिंह दरम्वाल के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। दोपहर तीन बजे के करीब दोनों जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत सभागार में पहुंचकर सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार से निर्वाचित होने संबंधी प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इस दौरान नगर निगम हल्द्वानी के पार्षद प्रमोद तोलिया आदि ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed