फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jlsnsthan insistence on workers, people getting crushed

जिद पर जलसंस्थान कर्मी, पिस रही जनता

Fri, 23 Dec 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 23 Dec 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन

जलसंस्थान के कर्मचारियों की जिद का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। जलसंस्थान कर्मियों की हड़ताल को लेकर उच्चाधिकारी कतई गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस कारण आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता पर कई संगीन आरोप लगाते हुए जलसंस्थान के कर्मचारी तीन दिनों से आंदोलित हैं। हालांकि अपने पत्रों के जरिए ईई पर संगीन आरोप लगाने वाले कर्मचारी नेता अधीक्षण अभियंता एएस अंसारी के समक्ष हुई वार्ता में कोई भी ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सके। सभी सिर्फ एक ही रट लगाए रहे कि ऐसे ईई के अधीन काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, जहां तक जलसंस्थान के ईई का सवाल है उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद जनहित में कई सकारात्मक कदम उठाए हैं। पूरे डिवीजन के बिल जमा कराने का जिम्मा मुख्यालय के दफ्तर पर था। उसे उन्होंने चार भागों में बांट कर जनता की मुश्किलों को कम किया है। शीशमहल और मुखानी में बिलिंग काउंटर के अलावा दो बिलिंग काउंटर मुख्यालय के दफ्तर में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दफ्तर में कामकाज को ढर्रे पर लाने के अभिनव प्रयोग किए गए हैं। आम जनता में ईई के प्रति बेहद विश्वास बना है। ईई ने अवैध कनेक्शनों, गलत तरीके से आवंटित होने वाले कनेक्शनों पर रोक लगा दी। इधर, कर्मियों की हड़ताल का खामियाजा क्षेत्र में पेयजल प्रभावित इलाकों के लोग भुगत रहे हैं।


कई पेयजल लाइनें स्वीकृत हैं, लेकिन कामकाज ठप होने से कोई काम नहीं हो रहा है। इधर, एसई ने कहा कि कर्मचारी ईई पर लगाए गए आरोपों का कोई ठोस सबूत नहीं दे सके। शुक्रवार को फिर वार्ता होगी और मामला सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed