फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   JCB machine making alternative route stuck in river in haldwani

Haldwani News: वैकल्पिक रास्ता बना रही जेसीबी मशीन नदी में फंसी, चालक-परिचालक ने किसी तरह बचाई जान

Tue, 24 Sep 2024 06:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Sep 2024 06:41 PM IST
सार

गौलापार और हल्द्वानी को जोड़ने के लिए बनाई जा रहे वैकल्पिक सड़क के निर्माण के दौरान एक जेसीबी काम करने के दौरान नदी में फंस गई। मौके पर चालक-परिचालकों ने किसी तरह जान बचाई।

विज्ञापन
JCB machine making alternative route stuck in river in haldwani
वैकल्पिक रास्ता बना रही जेसीबी मशीन नदी फंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

गौलापार और हल्द्वानी को जोड़ने के लिए बनाई जा रहे वैकल्पिक सड़क के निर्माण के दौरान एक जेसीबी काम करने के दौरान नदी में फंस गई। मौके पर चालक-परिचालकों ने किसी तरह जान बचाई। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से बच गया।

14 सितंबर को बारिश के कारण गौला पुल की एप्रोच रोड नदी में समा गई थी, तब से गौला पुल से आवाजाही बंद चल रही है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वन विभाग नौ लाख रुपये की लागत से करीब 1.5 किमी लंबे वैकल्पिक रास्ते का निर्माण कर रहा है। मंगलवार को चार पोकलेन और दो जेसीबी नदी से अस्थायी मार्ग बनाने के कार्य में जुटी थी। इस दौरान नदी में कार्य कर रहे चालक-परिचालक को नदी की गहराई का पता नहीं लग पाया। जेसीबी के नदी में फंसने से चालक-परिचालक की जान पर बन आई। किसी तरह दोनों को दूसरी मशीन की सहायता से दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। एसडीएम पारितोष वर्मा का कहना है कि बुधवार शाम तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

आज शाम तक कार्य पूरा होने की उम्मीद
गौला नदी में वैकल्पिक सड़क बनाने के लिए तीन फुट के आठ ह्यूम पाइप डाले जाएंगे। वन विभाग बुधवार शाम तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed