फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani Dam: Jalanigam till 15 June

जमरानी बांध परियोजना: जलनिगम 15 जून तक सौंपेगा पेयजल योजना की डीपीआर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jamrani Dam: Jalanigam till 15 June
हल्द्वानी। लॉकडाउन के करीब दो महीने बाद एक बार फिर जमरानी बांध परियोजना के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। 20 मई को जमरानी बांध परियोजना को शुरू कराने से पूर्व ड्राइंड, डिजायन आदि के टेंडर खोले जा रहे हैं। वहीं जमरानी बांध से शहर के लिए प्रस्तावित पेयजल योजना की विस्तृत और फाइनल डीपीआर शीघ्र भेजने के निर्देश जलनिगम के अधिकारियों को दिए गए हैं। जलनिगम ने डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक 15 जून तक प्रस्ताव को केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव सिंचाई ने 28 अप्रैल को भेजे पत्र में जलनिगम के प्रमुख अभियंता से जमरानी से शहर की पेयजल योजना की विस्तृत डीपीआर तैयार कर 15 जून तक केंद्रीय वित्त मंत्रालय में पेश करने को कहा है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने बताया कि पूर्व में प्राथमिक आगणन कर प्रस्ताव भेजा गया था। अब नए सिरे से डीपीआर तैयार की जा रही है। पेयजल योजना की लागत करीब 316 करोड़ रुपये है। इसे 15 जून तक केंद्रीय वित्त मंत्रालय में पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पेयजल योजना के तहत यह होने हैं काम
- दमुवाढूंगा में बनेगा 117 एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट।
- जमरानी से ट्रीटमेंट प्लांट तक बिछेगी 20 किमी 900 मिमी व्यास की पेयजल लाइन।
- 33 ओवर हेड टैंकों को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा।
- ट्रीटमेंट प्लांट के पास बनेंगे ओवरहेड टैंकों को जोड़ने के लिए पेयजल टैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed